फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया, नकदी जेवर चोरी

चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया, नकदी जेवर चोरी

Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया, नकदी जेवर चोरी
चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। गांव हसनपुर में चोरों ने तीन घरों से हजारों की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। चौथे घर में चोरों ने घटना को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

रविवार की रात चोरों ने गांव हसनपुर के लईक अहमद के मकान के चैनल का ताला तोड़कर अलमारी से 250 ग्राम चांदी और एक तौले सोने के जेवर, पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जबकि शिव अवतार के घर में रखा बक्शा चोरी कर ले गए। बॉक्स में चांदी की पायल, सोने का झुमका, डेढ़ हजार रुपये नगद थे। वहीं, नफीस के घर से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक तोला सोने के जेवर और साढ़े बारह हजार रुपये की नकदी ले गए। गांव के इरफान के घर में भी चोरों ने घुसने की कोशिश की। मगर, जाग होने की वजह से चोर सफल नहीं हो सके। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed