{"_id":"5c34e0b5bdec2256c0653bf9","slug":"141546969269-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र की गोली मारकर की गई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूपेंद्र की गोली मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूपेंद्र की गोली मारकर की गई थी हत्या
मंडावर। गांव मोहंडिया निवासी भूपेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम में भूपेंद्र के शरीर से दो गोली निकली हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजनौर मंडावर मार्ग पर शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। सीओ महेश कुमार ने हत्यारोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
तेजपाल का 30 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र बिजनौर में एक गैस एजेंसी पर काम करता था। वह दो जनवरी को घर से काम पर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। सोमवार को उसका शव मंडावर-बिजनौर मार्ग पर एक फैक्टरी के पास पड़ा मिला था। शव की एक आंख गायब थी और शव को जानवरों ने नोच रखा था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि भूपेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई है। उसकी गर्दन के पास से व एक हाथ में गोली मिली। इससे परिजनों में रोष फैल गया। शव वापस ले जाने के दौरान उन्होंने गांव के बाहर बिजनौर मंडावर रोड पर करीब चार बजे शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मंडावर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोतवाली शहर पुलिस का मामला बताकर टरका दिया। कहा कि भूपेंद्र की किसी से दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने मंडावर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ सिटी महेश कुमार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।