{"_id":"5bca2101bdec2269bc7fe1bb","slug":"141539973377-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की लत के लिए बेटी को 11 हजार रुपये में बेचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की लत के लिए बेटी को 11 हजार रुपये में बेचा
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी ने अपनी बच्ची को दिल्ली में बेचा
मंडावर। नवरात्र की सप्तमी पर जब कन्याओं को भोग लगाकर व्रतों का पारायण किया जा रहा था तब एक शराबी ने अपनी तीन साल की बेटी को 11 हजार रुपये में दिल्ली में बेच दिया। शराबी की करतूत से उसके परिजनों के होश उड़े हुए हैं। परिजन मासूम को वापस लाने के लिए शनिवार को दिल्ली जाएंगे। इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
बाजारकलां निवासी एक व्यक्ति शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी की कुछ महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शराबी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी पांच साल की व छोटी बेटी तीन साल की है। शराबी के परिजन ही उसकी दोनों बेटियों का लालन पोषण कर रहे थे। बुधवार को शराबी दिल्ली में किसी रिश्तेदार से मिलने की बात कहकर घर से गया था और अपनी छोटी बेटी को भी साथ ले गया था। वह देर रात शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। उसके साथ उसकी बेटी नहीं थी। बेटी के उसके साथ न होने से परिजनों के होश उड़ गए। अधिक नशे में होने के कारण वह बेसुध हो गया। परिजनों ने उससे बात करने के लिए किसी तरह रात काटी। सुबह को जब परिजनों ने उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से साढ़े आठ हजार रुपये मिले। उसने बताया कि बेटी को उसने दिल्ली में एक दंपति को 11 हजार रुपये में बेच दिया है। उसने कहा कि वो दोनों बेटियों का खर्च नहीं उठा सकता है। मोहल्ले वालों का कहना है कि शराब के लिए उसने बेटी को 11 हजार रुपये में बेचा है। उसकी दोनों बेटियों का पालन पोषण तो उसके परिजन कर रहे हैं। वह तो बेटियों के खर्च के लिए एक रुपया भी परिजनों को नहीं देता है। मोहल्लेवालों के मुताबिक जिस दंपति ने बेटी खरीदी है, उससे व्यक्ति के परिजनों ने बात कर ली है। शनिवार को वे बेटी को अपने साथ ले आएंगे।