फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बदमाशों ने मारपीट कर ई रिक्शा लूटी, फरार

बदमाशों ने मारपीट कर ई रिक्शा लूटी, फरार

Thu, 11 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने मारपीट कर ई रिक्शा लूटी, फरार
अफजलगढ़। बिरला फार्म रोड स्थित पथरिया के पुल के नजदीक से सवारी बनकर बैठे बदमाश ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। पीड़ित इरशाद पुत्र सरफराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसे मंगलवार की शाम दो लोग उसके पास आए। हरेवली बैराज के पास से मछली लेकर आने के लिए 200 रुपये में रिक्शा तय कर ले गए। पथरिया पुल के नजदीक लेकर बदमाशों ने उसे ई-रिक्शा से उतार दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पिटाई से बेहोश होने पर बदमाश उसकी ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। होश आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की मगर बदमाशों का कुछ पता नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने घटना में जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed