फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइक सवार ने ठगे महिला के कुंडल

बाइक सवार ने ठगे महिला के कुंडल

Sat, 11 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार ने ठगे महिला के कुंडल
अमरोहा। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला से सोने के कुंडल ठग लिए। वारदात एक बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तस्वीरों के आधार पर आरोपी की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहान निवासी चंद्रकांता पत्नी स्व. वीरेंद्र अग्रवाल परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार की सुबह चंद्रकांता गन्ना समिति स्थित मंदिर जा रही थीं। तभी रास्ते में भगवा कपड़े धार किए एक बाइक सवार मिल गया जिसने चंद्रकांता को बरगलाते हुए कहा कि आपके बेटे से बात हो गई है। उन्हें सरकार से बीस हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये का चेक मिलेगा। जिसके लिए फोटो की जरूरत है। चंद्रकांता ठग की बातों में आ गई। बाइक पर बैठाकर वह महिला को लेकर आजाद रोड स्थित एक बैंक के पास पहुंचा। जहां सोने के कुंडल उतरवाकर ले लिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही देहात पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें भगवाधारी युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ठग की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed