{"_id":"5b3d1b994f1c1bbd248b4792","slug":"141530731417-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गन्ने की खड़ी फसल जोती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से गन्ने की खड़ी फसल जोती
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गन्ने की खड़ी फसल जोती
अफजलगढ़। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी सिकंदर अली पुत्र अब्दुल मजीद ने थाने में तहरीर दी है। उसने गांव के चार व्यक्तियों पर जबरन गन्ने की फसल जोतने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके गन्ने के खेत पर गांव के चार व्यक्ति कब्जा करने की फिराक में हैं। बुधवार को आरोपियों ने ट्रैक्टर से उसकी गन्ने की फसल जोत दी। उसकी पत्नी आसमीन ने आरोपियों का विरोध किया वे मारपीट पर उतारू हो गए। दंपति को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उनके घर में घुसकर परिवार से मारपीट कर चुके हैं। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।