फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वन विभाग के अधिकारियों ने चंदन की लकड़ी के साथ चार को दबोचा, चालान

वन विभाग के अधिकारियों ने चंदन की लकड़ी के साथ चार को दबोचा, चालान

Fri, 01 Dec 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों ने चंदन की लकड़ी के साथ चार को दबोचा, चालान
रेहड़। अमानगढ़ रेंज कंपार्ट नंबर 20 के पास से वन विभाग की टीम ने चार वन तस्करों को चंदन की लकड़ी के साथ दबोचा है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अमानगढ टाइगर रेंज कंपार्ट नंबर 20 के पास कुछ लकड़ी तस्कर सक्रिय है। जिस पर उन्होंने टीम के साथ निगरानी की। टीम में शामिल अधिकारियों के कुछ लोगों ने छिपे होने का आगाज हुआ। अधिकारियों ने घेराबंदी की वहां मौजूद सभी चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए इन आरोपियों में जिला ऊधमसिंह नगर तुमरिया डाम मालधन निवासी जसविंदर पुत्र बलवंत सिंह, इरशाद पुत्र मस्सूअली ,बुद्धि सिंह पुत्र हरनाम सिंह, राजवंत सिंह पुत्र रैना सिंह शामिल है। आरोपियों के पास अधिकारियों ने चंदन की लकड़ी के 7 लट्ठे बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सभी आरोपियों को बृहस्पतिवार को बिजनौर सीजेएम के सामने पेश करने की बात कही है। जो आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। टीम में रेंजर मो. इरफान, वन दरोगा जयपाल सिंह, कुलदीप सिंह, फोरेस्ट गार्ड अकबर अली, सुरेश सिंह, साजिद अहमद, बुद्धु अंसारी रहे। उधर, डीएफओ एम सेम्मारन ने चंदन की लकड़ियों की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed