फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज लकड़ी माफियाओं ने वकील को दोबार पीटा

रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज लकड़ी माफियाओं ने वकील को दोबार पीटा

Wed, 08 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज लकड़ी माफियाओं ने वकील को दोबार पीटा
मंडावर (बिजनौर)। रिपोर्ट दर्ज होने पर नाराज कुछ लोगों ने अधिवक्त और उसके साथी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें दोनों घायल हो गया। एक मदरसे में घुसकर दोनों ने किसी तरह जान अपनी बचाई। एसपी ने स्वयं गांव पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडावर पुलिस ने एक माह पूर्व एक ही नंबर प्लेट के दो ट्रैक्टरों को लकड़ी ढोते हुए पकड़ा था। इस मामले में थाना हीमपुरदीपा सब्दलपुर रेहरा निवासी अकबर और किशनवास निवासी जफर जेल रहकर आ चुके है। मंडावर थाने के गांव किशनवास निवासी अधिवक्ता आजम ने बताया कि वह सोमवार को थाने के पास किसी काम से आया था। तभी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर पकड़वाने के शक में अकबर, किशनवास निवासी जफर, नौशाद और आदिल ने अपने दो साथियों के साथ उससे मारपीट की थी। अधिवक्ता आजम की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को ही अकबर, जफर, नौशाद और आदिल समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अधिवक्ता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज होकर अकबर, जफर, नौशाद और आदिल ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ घर जाते वक्त उसके और उसके साथी गय्यूर अहमद के साथ जमकर मारपीट की। दोनों ने किशनवास मार्ग स्थित मदरसे में घुसकर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पहुंचने परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रभाकर चौधरी और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल और गांव पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी ने थानाध्यक्ष जसवीर सिंह जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed