{"_id":"59caa37d4f1c1ba8538b4916","slug":"141506452349-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से बात करने पर किया था नरेंद्र का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से बात करने पर किया था नरेंद्र का कत्ल
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
दोस्त की प्रेमिका से बात करने पर हुआ नरेंद्र का कत्ल
बिजनौर। अफजलगढ़ पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुए नरेंद्र हत्या कांड का खुलासा कर उसके हत्यारोपी को दबोच लिया है। हत्यारोपी की प्रेमिका से बात करने पर युवक का कत्ल किया गया था। पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपी से बड़ी तादाद में असलाह बरामद किया है।
एसपी देहात डॉ. दिनेश सिंह के मुताबिक 19 सितंबर को अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव महावततपुर के जंगल में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के गांव बसई का मजरा निवासी महेंद्र के पुत्र नरेंद्र की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गांव बसई मजरा निवासी मदन सिंह को शेरगढ़ तिराहे से गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मदन ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ में पिछले दो माह से रह रहा था। उसने स्योहारा क्षेत्र की अपनी प्रेमिका की मोबाइल पर नरेंद्र से बात करा दी थी। नरेंद्र प्रेमिका से खूब बात करने लगा और उससे मिलने की जिद करने लगा। यह बात प्रेमिका ने मदन को बता दी।
इसके बाद मदन ने नरेंद्र को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। मदन ने प्रेमिका से कहा कि वह नरेंद्र से मोबाइल फोन पर बात करे और उसे महावतपुर के जंगल में बुला ले। प्रेमिका ने नरेंद्र को तय किए गए स्थान पर बुला लिया, लेकिन खुद वहां नहीं पहुंची। मदन पहले से ही जंगल में छिपा था और वहीं उसने नरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
नरेंद्र की बहन ने दूसरे संप्रदाय के युवक से तीन साल पहले शादी की थी। नरेंद्र के परिजनों ने इस मामले में मदन को भी आरोपी बनाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मदन इस बात से भी नरेंद्र से रंजिश रखता था। पुलिस ने मदन के पास से एक बाइक, एक लाइसेंसी रिवात्वर 32 बोर, चेकोस्लवाकिया निर्मित 22 बोर का पिस्टल, एक तमंचा 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, 50 कारतूत 315 बोर, 60 कारतूस 32 बोर पिस्टल, 56 कारतूस 32 बोर रिवाल्वर, पांच खोखे 32 बोर रिवाल्वर, दो कारतूस 22 बोर पिस्टल के बरामद किए हैं। मामले का खुलासा करने पर एसपी देहात ने अफजलगढ़ के प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा समेत पूरी टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
काशीपुर में शस्त्रों की दुकान से चोरी किए थे हथियार
मदन ने पकड़ा गया सारा असलाह टंडन गन हाउस काशीपुर से चोरी किया था। उसने इस दुकान पर सात माह नौैकरी की। तब वह यह असलाह चोरी करता था। पुलिस ने जब दुकान स्वामी को इस बारे में बताया तो उनके होश उड़ गए। मदन असलाह बेचने की फिराक में लगा था पर कोई उसे खरीदार नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक अच्छा रहा कि मदन की मुलाकात किसी बड़े अपराधी से नहीं हुई। वरना अपराधी सभी हथियार खरीदकर बड़ी मुसीबत खड़ी कर देते। मदन से बरामद 32 बोर का रिवाल्वर ठाकुरद्वारा के एक व्यक्ति ने दुकान पर जमा कर रखा था।