{"_id":"59aef0f14f1c1b75078b46f2","slug":"141504637169-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्म के स्वामी ने ऋण की किस्त हड़पी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्म के स्वामी ने ऋण की किस्त हड़पी
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्म के स्वामी ने ऋण की किस्त हड़पी
अफजलगढ़(बिजनौर)। गांव गढ़वावाला और पर्वतपुर निवासी दो व्यक्तियों ने आदोपुर धुधंली निवासी एक फर्म के मालिक पर ऋण रकम हड़प कर लेने का आरोप लगाया है। गांव पर्वतपुर निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व शाहपुरजमाल पीएनबी शाखा से सरकार की मुद्रा योजना के अंतर्गत 1.90 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। जबकि गांव गढ़वावाला निवासी हरपाल सिंह ने 4.90 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। बैंक से ऋण लेने के लिए दोनों ने आदोपुर धुंधली निवासी एक फर्म के मालिक ने कोटेशन लगाई थी। बैंक ने फर्म के स्वामी को चेक काटकर दे दिया। आरोप है कि वह व्यक्ति अब न तो अपनी फर्म से कच्चा माल दे रहा है और न ही रकम वापस करर हा है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर फर्म के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है।