फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला की हत्या कर शव गुपचुत तरीके से दफनाया

महिला की हत्या कर शव गुपचुत तरीके से दफनाया

Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव गुपचुत तरीके से दफनाया
महिला की हत्या कर शव दफनाया
विज्ञापन

किरतपुर(बिजनौर)। दहेज की खातिर एक महिला की हत्या करके उसका शव गुपचुप तरीके से दफना दिया गया। इस मामले में महिला के पूर्व पति व प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मोहल्ला मीठाशहीद निवासी शेख इस्लामुदीन की पुत्री आयशा परवीन(24) ने मोहल्ला मिलकियान निवासी तसलीम के साथ पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। उनकी एक बेटी भी है। कुछ समय बाद मोहल्ला लोहरान निवासी सलमान कुरैशी ने आयशा से नजदीकियां बढ़ाई और उससे मिलने जुलने लगा। आयशा ने अपनी पति तसलीम से तलाक ले लिया। समझौते के अनुसार उसके पति तसलीम ने अपनी बेटी को अपने पास रख लिया। इस दौरान आयशा अपने प्रेमी सलमान के साथ रहने लगी और उस पर निकाह करने का दबाव बनाया। सलमान उसे किरतपुर छोड़कर दिल्ली चला गया। वह दो बार प्रेमी सलमान के घर निकाह का प्रस्ताव लेकर भी गई, लेकिन सलमान के परिजनों ने उसको टरका दिया। एक सप्ताह पूर्व सलमान किरतपुर आया था। रविवार को आयशा ईद पर अपने बहन के घर नगीना गई थी। वहां सलमान भी चला गया और आयशा को किरतपुर ले आया। रविवार की रात ही आयशा को जहर देकर मार दिया गया। महिला के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आयशा को जहर देकर मार दिया गया और बिना उन्हें बताए उसके शव को सुर्पेुदे खाक कर दिया गया। इस्लामुदीन ने आयशा के पूर्व पति तसलीम व प्रेमी सलमान के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed