फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खिड़की तोड़कर बैंक में चोरी

खिड़की तोड़कर बैंक में चोरी

Thu, 31 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खिड़की  तोड़कर बैंक में चोरी
ताजपुर के सहकारी बैंक में चोरी
विज्ञापन

राजा का ताजपुर(बिजनौर)। जिला सहकारी बैंक की खिड़की काटकर मंगलवार रात चोर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह खुल नहीं सका। चोर बैंक के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और दो कंप्यूटर उठाकर ले गए, जो जंगल में पडे़ मिले।
चोरों ने प्रबंधक के केबिन के पीछे लगी खिड़की की ग्रिल काटी और बैंक में घुस गए। स्ट्रांग रूम में रखी रकम को चुराने के इरादे से चोरोें ने उसके ताले भी तोड़ने चाहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोर बैंक प्रबंधक के केबिन में दाखिल हुए और वहां रखे दो मॉनिटर, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह जब बैंक खुला तो चोरी होने का पता चला। शाखा प्रबंधक तेजपाल सिंह ने मामले की सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर प्रबंधक से मामले की जानकारी ली। बैंक के जिला प्रबंधक पवन कुमार भी बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक से पूछताछ की।
विज्ञापन

तेजपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात बैंक में काफी रकम रखी हुई थी, लेकिन चोर स्ट्रांग रूम का ताला नहीं तोड़ सके। चोरों ने कंप्यूटर और डीवीआर के अलावा अन्य किसी चीज को नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना के संबंध में लिखित तहरीर पुलिस को दे दी गई है। तीन दिन पूर्व भी बैंक परिसर में ही स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। कोई नुकसान न होने पर समिति के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed