फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप किया

पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप किया

Wed, 30 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप किया
अफजलगढ़(बिजनौर)। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के पति और उसके दोस्त के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट में दिए शिकायती पत्र में बताया की उसकी शादी दो वर्ष पहले राजवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में आकर रहने लगी। इसमें दर्ज कराए गए मामले की सुनवाई के लिए वह 21 जून को नगीना अदालत में आई थी। वहीं उसका पति भी जमानत कराने के लिए अदालत आया था। अदालत में पति ने उसके परिजनों को अपनी बातों में बहका लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। वह उसे बाइक पर बैठाकर नगीना से हरेवली मार्ग होते हुए घर लेकर जा रहा था। रास्ते में उसने एक व्यक्ति को दोस्त बताते हुए बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि पति ने हरेवली अफजलगढ़ के सुनसान स्थान पर बाइक रोक ली। यहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वीडियो भी बना ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घर पहुंचकर अपने माता पिता वाकये की जानकारी दी। पुलिस में तहरीर देने पर भी पीड़िता की सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन उसे कोर्ट में शरण में जाना पड़ा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा ने का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तारी के भय से दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed