फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला पंचातय सदस्य ने साधन सेवा सहकारी समिति के एमडी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

जिला पंचातय सदस्य ने साधन सेवा सहकारी समिति के एमडी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचातय सदस्य ने साधन सेवा सहकारी समिति के एमडी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
अफजलगढ़। साधन सेवा सहकारी समिति कासमपुरगढ़ी में महिला डायरेक्टर के पति एवं जिला पंचायत सदस्य मनोज चौहान ने एमडी शिवबहादुर चौहान से हाथापाई कर दी। एमडी को गंभीर चोटें आई है। एमडी ने आरोपी डायरेक्टर के पति को नामजद करते हुए अफजलगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी से बच रही है।
विज्ञापन

एमडी शिवबहादुर सिंह चौहान ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह धामपुर थाने के गांव बसेड़ा कुंवर निवासी है। उनकी पोस्टिंग अफजलगढ़ के गांव कासमपुरगढ़ी स्थित साधन सेवा सहकारी समिति में प्रबंध निदेशक पद पर है। एमडी ने बताया कि इन दिनों सरकार की ओर से चल रही ऋण माफी योजना का काम तेजी चल रहा है। आरोप है समिति के कुछ डायरेक्टर अपनी मनमर्जी से दबाव बनाकर नियम विरूद्व कार्य करना चाहते हैं। उनके मना करने पर वह अनर्गल दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि इसी बात को लेकर अफजलगढ़ के गांव जिकरीवाला निवासी समिति की डायरेक्टर ज्योति सिंह के पति जिला पंचायत सदस्य मनोज चौहान उनके ऊपर गलत काम न करने को लेकर आग बबूला हो गए। विरोध करने पर डायरेक्टर के पति ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बीच बचाव कराया। मारपीट में उनके कपड़े फट गए व गंभीर चोटें भी आई हैं। पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर के पति मनोज चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल प्रेमवीर राणा कहना है कि मामले में जांच कर आरोपी जिला पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed