{"_id":"595157514f1c1b427d8b4676","slug":"141498502993-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में धरना देने पर सपा नेता सहित 78 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी में धरना देने पर सपा नेता सहित 78 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता समेत 78 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर।
शुक्रवार को चौकी प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर जाटान पुलिस चौकी पर धरना देने वाले सपा नेता दिलशाद अंसारी समेत 78 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में 18 लोगों को नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने से धरना देने वालों में खलबली मची है।
जाटान पुलिस चौकी के प्रभारी जयभगवान को हटाने की मांग को लेकर सपा नेता दिलशाद अंसारी समेत कुरैशी बिरादरी के तमाम लोगों ने चौकी पर प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया था। पुलिस के काफी समझाने के बाद ये लोग वापस गए थे। धरना देने वालों की वीडियोग्राफी कराई गई थी। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा ने 78 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में 18 नामजद किए गए हैं। नामजद लोगों में सपा नेता दिलशाद अंसारी, डा. रहमानी, नगर पालिका के नामित सभासद वसीम, काबिश, मुल्ला खुर्शीद, शाहिद, कल्लू, इकराम, अकबर, आसिफ, शकील, शहजाद, अहमद उर्फ अम्मन कुरैशी, इंतजार, मतलूब, नईम, अज्जू कुरैशी, वसीम पुत्र फखरूद्दीन शामिल हैं। 60 लोग रिपोर्ट में अज्ञात दर्शाए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज होने से धरना देने वालों में हड़कंप मचा है। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक रिपोर्ट धारा 188 में धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में दर्ज हुई है।