{"_id":"5942d4e54f1c1b93478b457a","slug":"141497552101-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडौसी के खेत में घाट काटने का विरोध करने पर गांव के अमन ने ही की थी सुमित्रा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पडौसी के खेत में घाट काटने का विरोध करने पर गांव के अमन ने ही की थी सुमित्रा की हत्या
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के ही अमन ने की
थी सुमित्रा की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
शेरकोट (बिजनौर)। आठ दिन पहले ग्राम उमरपुर आशा में हुए सुमित्रा हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है।
एसओ राकेश कुमार ने बताया कि सात जून को गांव की 65 वर्षीय सुमित्रा देवी जंगल में घास काटने गई थीं। गांव के ही अमन चौहान पुत्र कलवा से पड़ोसी के खेत में घास काटने को लेकर सुमित्रा की कहासुनी हो गई थी। अमन ने सुमित्रा को गला दबाकर जान से मारने की प्रयास किया। कामयाब नहीं होने पर उसने सुमित्रा की दरांती छीनकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ा तो उसने पूछताछ में सब कुछ उगल दिया।
गांव के लोगों का कहना है कि अमन नशेड़ी भी है। वह गांव में आए दिन लोगों से मारपीट करता है। पुलिस ने अन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दरांती, डंडा आदि कब्जे में लिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी गांव की कई महिलाओं के साथ बिना बात मारपीट कर चुका है। लोग उसके खिलाफ शिकायत करने से भी डरते थे।