फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चीनी मिल कर्मी का रेलवे लाइन पर मिला शव

चीनी मिल कर्मी का रेलवे लाइन पर मिला शव

Mon, 15 Apr 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल कर्मी का रेलवे लाइन पर मिला शव
चीनी मिल कर्मी का रेलवे लाइन पर मिला शव
विज्ञापन

स्योहारा। चीनी मिल के एक कर्मचारी का शव रेलवे लाइन पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची जीआरपी एवं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव बेरखेडा टांडा निवासी पुष्पेंद्र के रूप में हुई।

पुष्पेंद्र चीनी मिल की डिस्टलरी में नौकरी करता था। शनिवार को वह घर से नौकरी पर जाने के लिए कहकर गया। रात को भी जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने सोचा आज ज्यादा काम की वजह से नहीं आया होगा, लेकिन रविवार की सुबह तीन बजे शुगर मिल के पीछे रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला। इसकी पहचान गांव बरखेड़ा टांडा के पुष्पेंद्र के रूप में कई गई। पुष्पेंद्र का शव शुगर मिल के पास रेलवे लाईन पर पुष्पेंद्र की संदिग्ध मौत की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को शक है कि पुष्पेंद्र की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। विशेष बात यह है कि पुष्पेंद्र को अपने भाई मुनेश की जगह नौकरी पर रखा था। वर्ष 2016 में 10 अक्टूबर को डिस्टलरी की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसमें से एक मुनेश भी था। मुनेश की जगह उसका भाई पुष्पेंद्र नौकरी पर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed