{"_id":"5bca2123bdec22699d5ac584","slug":"131539973411-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य और गाने की फरमाईश पर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नृत्य और गाने की फरमाईश पर हुआ विवाद
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगारंग कार्यक्रम के दौरान युवकों ने की हवाई फायरिंग
मंडावली। राजपुर नवादा में रामलीला मंचन के साथ रंगारंग कार्यक्रम में स्टेज पर चढ़कर युवकों के कई हवाई फायरिंग करने से दर्शकों में अफरा तफरी मच गई। फायरिंग के दौरान कमेटी का एक सदस्य बाल-बाल मच गया। पुलिस ने आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए रात्रि में दबिश दी।
मंडावली क्षेत्र में राजपुर नवादा में कई दिनों से श्रीरामलीला मंचन के बाद रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महिला डांसर के नृत्य और गाने की फरमाइश पर युवक अक्सर एक-दूसरे पर भीड़ रहे हैं। स्टेज पर चढ़कर कमेटी कार्यकर्ताओं से उलझ रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक युवक गाने की फरमाइश को लेकर स्टेज पर चढ़ गया। कमेटी कार्यकर्ता पंकज ने युवक को स्टेज से नीचे उतार दिया। जिससे लेकर उसके पांच-छह साथी तमंचे लहराते हुए स्टेज पर चढ़ गए। युवकों ने लगातार कई हवाई फायरिंग की। जिससे पंडाल में बैठे दर्शकों में अफरा तफरी मच गई। युवक हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग के दौरान एक गोली कमेटी सदस्य राजकमल त्यागी के कान के पास निकली, जिससे वह बाल-बाल बच गए। सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष राजीव त्यागी के साथ पहुंची पुलिस टीम ने कमेटी कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए गांव जसपुर, करौली और जालपुर में दबिश दी। उधर, कमेटी अध्यक्ष अनुज त्यागी, सुमित, अतुल, राजकमल और पंकज ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी।