फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस आते ही घबराया युवक, तालाब में कूदा

पुलिस आते ही घबराया युवक, तालाब में कूदा

Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस आते ही घबराया युवक, तालाब में कूदा
जलालाबाद। पुलिस को देखकर भागा एक युवक तालाब में कूद गया। युवक के तालाब में कूदते ही उसके पीछे भागे सिपाहियों के जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने युवक को तालाब से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर उसे बिजनौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर तीरगर निवासी 25 वर्षीय कासिम अपने साथियों के साथ घर के नजदीक कब्रिस्तान में बैठा था। अचानक भनेड़ा क्षेत्र के सिपाहियों को अपनी ओर आता देख युवक भाग खड़े हुए। कासिम पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया। तालाब से युवक के न निकलने पर कुछ देर बाद पुलिस चली गई। उनके जाने के बाद हुसैनपुर क्षेत्र के सलमान, फुरकान, फरमान, परम सिंह ने तालाब में कूदे कासिम को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। किरतपुर में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। ग्राम प्रधान फहमीद, मो.आरिफ के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलने बिजनौर गया है। क्षेत्रीय दरोगा हरवीर सिंह का कहना है कि क्षेत्र में अपराधी और नशेड़ी युवकों की हरकतों पर अंकुश के लिए पुलिस समय-समय पर गश्त अभियान चलाती है। पुलिस को देखकर नशे का आदी कासिम व उसके साथी भागने लगे। कासिम स्वयं तालाब में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed