{"_id":"5b6354b24f1c1b66428b5a48","slug":"131533236402-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से 50 हजार की नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से 50 हजार की नकदी लूटी
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी से 50 हजार की नकदी लूटी
कोतवाली देहात। कस्बे में शिव मेडिकल स्टोर संचालक से बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने 50 हजार रुपये की नगदी लूटी ली। व्यापार मंडल नगराध्यक्ष ने दोनों बदमाशों से संघर्ष करते हुए बैग में रखी कुछ नगदी छीना झपटी में नीचे गिर जाने के कारण बचा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
कोतवाली-नगीना रोड पर रहने वाले कस्बा कोतवाली उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह का मेडिकल स्टोर और दवाई के थोक विक्रेता की दुकान है। बुधवार रात वीरपाल सिंह स्टोर बंद कर जिले के अन्य मेडिकल स्टोर्स से इकट्ठा किए गए एक लाख रुपये बैग में रख कर घर जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली-नगीना रोड पर स्थित अपने घर के सामने पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बदमाश उनका बैग छीनने लगे, वीरपाल सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया।
बदमाशों से कुछ देर तक उनकी छीना झपटी होती रही। इस दौरान रुपयों से भरे बैग की चेन टूट गई और लगभग एक लाख रुपये नीचे गिर गए। इनमें से बदमाशों ने लगभग पचास हजार रुपये लूट लिए। बदमाश जब तक व्यापारी से बाकी के रुपये उठाते, तभी उधर से गुजर रहे गांव करौंदा निवासी फैजान ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने वीरपाल सिंह की तहरीर पर दो बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।