फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेजा

मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेजा

Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेजा
नहटौर। नहटौर-किरतपुर मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए इनामी बदमाश भीमा उर्फ सोनू उर्फ बादशाह और उसके भाई धन्नू का बुधवार को चालान कर दिया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की। इस मुठभेड़ में एक सिपाही और पकड़ा गया इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हुआ था।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर कोतवाल अजय कुमार और स्वाट टीम प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजीव कुमार, रोहित शर्मा, सनोज प्रताप, सिपाही अरविंद कुमार, खालिद, मोहित व राजकुमार नागर ने मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नहटौर-किरतपुर मार्ग पर गांव गिलाड़ी की पुलिया पर लूट के इरादे से खड़े बदमाशों की घेराबंदी की थी। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव इस्लामपुर बेगा के 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश भीमा उर्फ सोनू उर्फ बादशाह और उसके भाई धन्नू को पकड़ लिया था। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बादशाह के पैर और स्वाट टीम के सिपाही अरविंद कुमार के हाथ में गोली लगी थी। धर्मनंगली निवासी बदमाश मोनू उर्फ मनोज मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक और पूर्व में लूटे गए 50 हजार रुपये के अलावा दो तमंचे मय कारतूस बरामद किए थे। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। उनके तीसरे साथी की तलाश है। बताया कि बादशाह पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह मोनू उर्फ मनोज के संपर्क में था। उसका भाई भी धन्नू भी वारदातों में उनके साथ शामिल रहता था। इन सभी का पुराना आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से मुठभेड़ के साक्ष्य जुटाने के साथ ही वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed