{"_id":"5b37d2fe4f1c1b36208b5ef4","slug":"131530385150-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक रहा कुश्ती दंगल में पहलवानों का मुकाबला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोमांचक रहा कुश्ती दंगल में पहलवानों का मुकाबला
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरावली। राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल में सातवें दिन पहलवानों का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहलवानों का दमखम देख दर्शक भी रोमांच भर उठे।
शनिवार को दंगल की पहली कुश्ती में कलियर शरीफ के मोहम्मद परवेज ने मद्रास के शक्ति कपूर को पटकनी देते हुए चित किया। राजस्थान के पहलवान ठाकुर जल्लाद, पहलवान सानेजर मुजफ्फरनगर, पट्ठा दिलशाद चंदौसी की कुश्ती भारी संघर्ष के साथ बराबर में छूट गई। राजस्थान के पहलवान काला ने बसंत थापा नेपाली को हराया। अयोध्या के हरिओम ने पहलवान शमसेर को हराया। फिर दूसरी कुश्ती में काला पहलवान ने पहलवान बसंत थापा को धोखे से चित किया। जिससे देखने वालों ने विरोध दर्ज कराया। दर्शकों की मांग करने पर पहलवान काला और बसंत थापा की कुश्ती तीसरी बार कराई जोकि बराबर में रही। रेफरी की भूमिका साजिद पहलवान ने निभाई। रेफरी ने बताया कि एक जुलाई को चार बजे को कुश्ती बहुत शांतिपूर्वक होगी। देखने वालों में महबूब अली, संजीव, सुरेश अग्रवाल, रमेश सिंह, सत्यपाल सिंह, इक्तेदार गौड़, श्यामलाल, सलमान आदि लोग मौजूद रहे।