{"_id":"5b031a964f1c1beb408b6e65","slug":"131526930070-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल
Updated Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंज दारानगर। बाइक से हल्दौर जा रहे युवक की, सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हुई जबकि दूसरे को घायल अवस्था में बिजनौर रेफर किया गया है। उधर, पति की मौत की सूचना से आहत पत्नी ने कमरे में बंद होकर खुदकुशी के इरादे से गले में फंदा डालकर फांसी लगाने की कोशिश की। लोगों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। उसे गंभीर अवस्था मैं बिजनौर ले जाया गया है।
थाना कोतवाली शहर के गांव फरीदपुर भोगन निवासी मुख्तलिफ पुत्र आफताब (22) सोमवार की दोपहर किसी काम से हल्दौर जा रहा था। गांव गावड़ी बुजुर्ग के पास सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से बिजनौर भिजवाया । मुख्तलिफ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । मुख्तलिफ की शादी दो माह पूर्व दहीर पुर निवासी तैयबा से हुई थी। पति की मौत खबर सुनकर ससुराल पहुंची तैयबा ने भी बंद कमरे में गले में फंदा डालकर फांसी लगानी चाही, लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारा । गंभीर अवस्था में उसे बिजनौर ले जाया गया है। आफताब का परिवार बुरी तरह सहम उठा। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया दूसरा युवक सचिन गांव चंदनपुरा में अपने नाना के यहां आया हुआ था । वह गांव रायपुर थाना जलीलपुर का रहने वाला है
ट्रक की चपेट में आकर पिता की मौत, पुत्र घायल
नूरपुर। सोमवार की शाम मुरादाबाद मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हैं।
विज्ञापन
शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव लोदीपुर मिलक निवासी सतपाल सिंह (55) अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ किसी काम से नूरपुर आए थे। शाम करीब चार बजे पिता पुत्र बाइक से घर वापस जा रहे थे। मुरादाबाद मार्ग पर गांव गोहावर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में सत्यपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका पुत्र धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल धर्मेंद्र को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार पिता पुत्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हेलमेट पहने होते तो सत्यपाल की जान बच सकती थी। सत्यपाल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।