{"_id":"5a8727424f1c1b5e028b5b29","slug":"131518806850-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदा ट्रक पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने से लदा ट्रक पलटा
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। चांदपुर मार्ग पर झंडा चौक के पास गन्ने का लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा मोपेड सवार गन्ने की चपेट में आकर घायल हो गया। ट्रक के नीचे दो साइकिल सवारों के दबने की चर्चा से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने केन लोडर व जेसीबी मंगाकर ट्रक को सीधा कराया। ट्रक के नीचे किसी के न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार शाम करीब सात बजे चांदपुर की ओर से गन्ना लेकर आ रहा ट्रक झंडा चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान नूरपुर की ओर से मोपेड पर सवार होकर जा रहा चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी सरफराज सड़क पर गिरे गन्ने की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान किसी ने ट्रक के नीचे दो साइकिल सवारों के दबे होने की चर्चा फैला दी, जिससे पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आनन-फानन में केन लोडर व जेसीबी मंगाकर गन्ना हटवाकर ट्रक को सीधा कराया। ट्रक के नीचे अन्य किसी के न दबे होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।