फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क के गड्ढों ने महिला की जान की

सड़क के गड्ढों ने महिला की जान की

Sun, 01 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क के गड्ढों ने महिला की जान की
नगीना। नगीना राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर हो रहे गड्ढों ने एक महिला की जिंदगी छीन ली। महिला अपने बेटों के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थी।
विज्ञापन

थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी धर्मवती (55) शनिवार सुबह अपने बेटे प्रमोद कुमार व रवि कुमार के साथ बाइक से स्योहारा में हुई रिश्तेदार की मौत की सूचना पर जा रही थी। जब वह नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गांव अलीगढ़ से आगे पहुंची तो सड़क में हुए गहरे गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। पीछे बैठी धर्मवती गिर गई। सिर में गंभीर चोट होने से बेहोश हो गई। बेटे उसे लेकर नगीना सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सा प्रभारी डा. नवीन कुमार ने घायल को मृत घोषित कर दिया। बेटों ने बिना कोई कार्रवाई किए शव को अपने गांव ले गए। वहीं शुक्रवार शाम गांव इस्माईलपुर दमी निवासी अनीता जंगल से पशुओं के लिए चारा काट कर बैल बुग्गी से घर आ रही थी। गांव के पास चकरोड में बने गहरे गड्ढे में अचानक पहिया उतर गया। इससे वह बुग्गी से नीचे गिर कर पहिये की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजनों द्वारा नगीना सीएचसी पर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed