{"_id":"59b2e83a4f1c1bf87f8b51c5","slug":"131504897082-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन को पकड़ने के लिए यात्रियों में मची भगदड़, कई गिरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन को पकड़ने के लिए यात्रियों में मची भगदड़, कई गिरे
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर ने प्लेटफार्म से पहले ट्रेन रोककर कुछ मिनट एकदम चला दी
गाड़ी से उतरने और चढ़ने के लिए भगदड़, कई गिरे
चंदक। चंदक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जम्मूतवी एक्सप्रेस के चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते होते रह गया। चालक ने स्टेशन से थोड़ा पहले ट्रेन रोक ली और फिर एकदम से चला दी। इससे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। ट्रेन से उतरते समय एक महिला प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गई।
जम्मूतवी एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर दस मिनट पर चंदक स्टेशन पर पहुंचती है। शुक्रवार को भी यात्री ट्रेन की इंतजार में स्टेशन पर खड़े थे। ट्रेन सही समय पर स्टेशन आई। ट्रेन के चालक ने स्टेशन से करीब 50 मीटर पहले ही ट्रेन रोक दी। स्टेशन की ओर खड़े यात्री प्लेटफार्म से ट्रेन की ओर जाने लगे। बोगी में सवार कुछ यात्री उतरने लगे। कुछ ही सेकेंड में ड्राइवर ने फिर से ट्रेन चला दी और ट्रेन प्लेटफार्म के पास लाकर रोकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने समझा कि ट्रेन अब रुकेगी नहीं। ट्रेन से उतरने और चढ़ने के लिए यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई यात्री गिर भी गए। बोगी में सवार यात्री भी प्लेटफार्म पर कूदने लगे। एक महिला मंडावर निवासी रफीकन प्लेटफार्म पर कूदते हुए घायल भी हो गई। गनीमत रही कि कोई यात्री पटरी की ओर नहीं गिरा वर्ना गंभीर परिणाम हो सकता था। स्टेशन मास्टर कान्हाराम मीणा का कहना है कि घटना के बारे में कंट्रोल रूम को अवगत करा दिया गया है।