{"_id":"596918b44f1c1b57738b47c3","slug":"131500059828-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेला से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेला से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ माह पूर्व हो गए थे दोनों फरार, जम्मू में रह रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
शिवाला कलां।
डेढ़ माह पूर्व प्रेमी के साथ फरार हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस पर काफी दबाव था। बरामदगी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पांच जून को गांव के ही दूसरे संप्रदाय के प्रेमी इंतकाम उर्फ गोटिया के साथ फरार हो गई थी। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में काफी तनाव था। हिंदू संगठनों ने इस मामले में 25 जून को गांव में महापंचायत भी की थी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रतनगढ़ अड्डे से युवती को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर से फरार होने के बाद दोनों जम्मू चले गए थे और वहां किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। फरार होते समय इंतकाम ने मुजफ्फरनगर से एटीएम से 16 हजार रुपये निकाले थे। रुपये खत्म होने पर दोनों लौट आए। बृहस्पतिवार को पैसों का इंतजाम कर दोनों वापस जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।