{"_id":"596127544f1c1ba05b8b45ea","slug":"131499539284-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को मारपीट कर रास्ते में छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को मारपीट कर रास्ते में छोड़ा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को पीटकर रास्ते में छोड़ा
हल्दौर (बिजनौर)। गांव शाहनगर निवासी एक महिला ने पति व सास पर मारपीट कर गांव कुम्हारपुरा के रास्ते में बेहोश हालत में छोड़कर चले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला तोलावा निवासी रिक्शा चालक राजेश ने पुत्री लक्ष्मी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव शाहनगर निवासी जयपाल सिंह के पुत्र सोनू से की थी। महिला का एक माह का बच्चा है। लक्ष्मी का कहना है कि तीन दिन पूर्व बच्चे के बीमार होने पर ससुरालियों ने महिला से मायके से 30 हजार रुपये लाने को कहा। विरोध करने पर मारपीट की। बेहोश होने पर गांव कुमारपुरा के रास्ते में छोड़कर चले गए। किसी ने फोन पर सूचना मायके वालों को दी। इस पर उन्होंने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। शनिवार को मायके वाले महिला को लेकर थाने पहुंचे।