फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विवाहिता को भगाकर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने से हिंदू संगठनों में आया उबाल

विवाहिता को भगाकर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने से हिंदू संगठनों में आया उबाल

Wed, 16 Jan 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को भगाकर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने से हिंदू संगठनों में आया उबाल
स्योहारा। एक गांव की विवाहिता को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक की गिरफ्तारी न होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर हिंदू संगठनों में उबाल आ गया है। इस मामले को लेकर गांव हुई हिंदुओं की पंचायत हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शीघ्र विवाहिता को बरामद कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर विवाहिता की बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आरोपी के घर पर महापंचात की जाएगी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी विवाहिता को गांव मकसूदपुर निवासी दूसरे संप्रदाय का एक युवक 20 दिसंबर को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। इस मामले में परिजनों की ओर से 11 जनवरी को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मगर, पुलिस अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इसे लेकर हिंदू जागरण मंच ने तीन दिन में विवाहिता को बरामद करने का अल्टीमेटम दिया था। 12 जनवरी को गांव कोला सागर में पंचायत की बात कही गई थी। पुलिस ने तीन दिन का समय मांगकर पंचायत को स्थगित करा दिया गया था। 14 जनवरी को हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस के नेतृत्व में कार्यकर्ता थानाध्यक्ष से मिले और विवाहिता की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने इसी बात को लेकर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस के नेतृत्व में गांव कोलासागर में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पंचायत में तय किया गया कि यदि शीघ्र पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की तो 24 जनवरी को आरोपी के गांव मकसूदपुर में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। पंचायत की सूचना पर हलका इंचार्ज रामवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्वजीत भंडारी, मोहित चौहान, पुष्पेंद्र सिसौदिया, अर्पित त्यागी, वैभव रस्तौगी, नीलम सिंह चौहान, प्राशु नेगी, गौरव रस्तौगी, दिव्यांशु चौहान, अवधेश त्यागी, गंभीर सिंह, सुमित चौधरी, चंचल शर्मा, गजेंद्र प्रजापति, बृजेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, सुदेश, मंगल सिंह, रघुवीर सिंह, हेमराज सिंह, सुनील कुमार, लोकेंद्र सिंह, योगेश कुमार, मनोज त्यागी, विकास, प्रदीप, महेंद्र पाल सिंह, आकाश त्यागी, सनी त्यागी, विवेक कुमार, कपिल कुमार, प्रिंस कुमार, राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed