फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डोली हत्याकांड में अपहरण का मुकदमा हत्या में तरमीम, जांच शुरू

डोली हत्याकांड में अपहरण का मुकदमा हत्या में तरमीम, जांच शुरू

Tue, 27 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
डोली हत्याकांड में अपहरण का मुकदमा हत्या में तरमीम, जांच शुरू
डोली हत्याकांड में अपहरण का मुकदमा हत्या में तरमीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शेरकोट/हरेवली। गांव आराजी कंदला के डोली हत्याकांड में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा हत्या में तरमीम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की लाश मिलने के दूसरे दिन भी हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि गांव आराजी कंदला निवासी गिरधारी पुत्र नत्थू सिंह ने थाने में 21 वर्षीय पुत्री डोली की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि डोली 13 नवंबर को घर से जंगल चारा लेने गई थी। देर शाम तक भी जब वह घर नहीं आई तो उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवती के न मिलने पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गांव के ही सतीश, अनिल, सुनील पुत्रगण हीरा, हीरा पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि सतीश पुत्र हीरा उसकी पुत्री लगातार परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत पुत्री ने घर आकर भी की थी। मृतका के परिजनों ने भी इस संबंध में युवक के पिता से शिकायत की थी। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रविवार को डोली का जंगल में शव मिला था। सोमवार शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। वहीं, पुलिस ने अपहरण के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पंकज तोमर का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर चार नामजद, अज्ञात के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने, अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed