फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हैंडपंप से पानी भरने के लिए संघर्ष

हैंडपंप से पानी भरने के लिए संघर्ष

Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरने के लिए संघर्ष
अफजलगढ़। गांव शिवपुरी में इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष के दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद 11 लोगों के विरुद्घ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के भय से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

गांव के कमल सिंह पुत्र गोकुल सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके घर के बाहर इंडिया मार्का सरकारी हैंडपंप है। गांव के ही कुछ लोग नल के चबूतरे पर गंदगी कर जाते हैं। जब उनसे ऐसा करने के लिए मना किया तो मंगलवार की शाम एक दर्जन के करीब लोग एक राय होकर उसके घर पर आ धमके। उसने गाली गलौच का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला परिवारों के सदस्यों को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। इसमें उसके घर सामान और मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही हरीओम और गोकुल बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में बाहर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि गोकुल पक्ष इंडिया मार्का हैंडपंप पर अपना कब्जा जमाता है। उन्हें नल का उपयोग नहीं करने देता है। नल की हत्था निकाल कर रख देता है। निरीक्षक दीपचंद्र का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर गजरे सिंह, चतर सिंह, धर्मपाल सिंह, जयपाल सिंह, मंजीत सिंह, अजय सिंह, सुरेश देवी, बबीता देवी, विकास, संतोष सिंह, लवकुश के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गांव से फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed