फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बदमाशों का घेराव कर दबोचा

बदमाशों का घेराव कर दबोचा

Wed, 13 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों का घेराव कर दबोचा
ग्रामीणों ने घेराव कर दो बदमाश पकडे़
विज्ञापन

हल्दौर। गांव गोवर्धनपुर नंगली में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के घर में दीवार फांदकर चोरी करने की नीयत से घुसने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों का घेराव कर दबोच लिया। जबकि पकड़े गए दोनों बदमाशों के अन्य साथी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
गांव गोवर्धनपुर नंगली निवासी सुमेर सिंह सैनी का घर तालाब के निकट स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात करीब एक बजे कुछ बदमाशों ने उसके घर की चाहरदीवारी फांदकर चोरी की नीयत से घर में घुसने का प्रयास किया। कुत्तों के भौंकने पर कुछ व्यक्ति जाग गए और उन्होंने मौके पर दो बदमाशों का घेराव कर दबोच लिया। जबकि उनके अन्य दो साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों बदमाशों ने अपने नाम गांव शरीफपुर हीरा निवासी मोहम्मद परवेज और अल्तमस बताए हैं। जबकि उनके फरार साथी शारिक और अबूजर हैं। पुलिस ने मकान स्वामी सुमेर सिंह सैनी की तहरीर पर चारों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि चारों बदमाशों के संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed