{"_id":"5aca62ac4f1c1b9d108b469a","slug":"121523212972-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेज की मांग पूरी न होने पर पति , अन्य लोगों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला, पुलिस में नामजद रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेज की मांग पूरी न होने पर पति , अन्य लोगों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला, पुलिस में नामजद रिपोर्ट
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट (बिजनौर)। गांव भनौटी में दहेज लोभी सुसरालवालों ने 27 वर्षीय विवाहिता को जलाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पुलिस, परिजनों को बगैर बताए विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
जिला मुरादाबाद के गांव पतियावाला निवासी चंद्रपाल की पत्नी कुसुम ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी छह साल पहले शेरकोट थाने के गांव भनोटी में अंकुल के साथ की थी। पूनम को तीन साल की बेटी भी थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पांच अप्रैल को पूनम के पति अंकुल, चचेरी सास कमला, अंजू, जेठ दीप, चचेरे ससुर उदयराज, वीरेंद्र कुमार के साथ मिलकर उसकी जलाकर हत्या कर दी। मायके वालों को बिना बताए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की ओर से उन्हें घटना की सूचना दी गई। तो वह गांव भनौटी में आए। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर नामजद आरोपियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पति का चालान कर दिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।