फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजली चोरी में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरी में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में  चार के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हल्दौर15 नवंबर । विद्युत चोरी रोकने को लेकर विद्युत उपखंड अधिकारी ने टीम के साथ क्षेत्र में छापेमारी कर चार लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी हैं। चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

निगम के एसडीओ संन्दीप कुमार चौहान ने बताया कि विद्युत चोरी व इससे जुड़े अन्य अपराधों में हाल ही में जुर्माने दुगाना किया गया है। पूर्व में कटिया कनेक्शन पकड़े जाने पर धारा 135 के अंतर्गत आरोपी पर 46800 रुपये का जुर्माना डाला जाता था। जो अब 98 हजार रूपये कर दिया गया हैं। विद्युत नियामक आयोग ने एक किलो वाट से अधिक विद्युत चोरी पकड़े जाने पर दो गुना जुर्माना वसूलने का आदेश जारी किया हैं। बिजली से जुड़े उक्त मामले में दो गुना जुर्माना डालने से क्षेत्र के विद्युत चोरों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीओ ने टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में विद्युत चोरी पकड़ने को जमकर छापेमारी की। उन्होंने गांव नवादा तुल्ला के हेमंत कुमार व प्रदीप सिंह को कटिया कनेक्शन पकड़ा । गांव के ही दो बकायेदार चंद्रशेखर व जगत सिंह को बिल की अदायगी न करने पर कार्रवाई की। इसके बाद एसडीओ ने क्षेत्र के कई गांवों में चेकिंग की। एसडीओ के निर्देश पर बिजली घर के जेई सत्यप्रकाश चौहान ने आयोग की उक्त नियमावली के तहत कटिया कनेक्शन के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ दो गुना जुर्माना डालकर व दो बकाएदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed