{"_id":"59823aa24f1c1bd0498b46d3","slug":"121501706914-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी संग दुष्कर्म कर बनाई वीडियो क्लीपिंग-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी संग दुष्कर्म कर बनाई वीडियो क्लीपिंग-
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के युवकों के व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल कर दी वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
गंगेश्वरी।
किशोरी संग दुष्कर्म कर वीडियो क्लीपिंग बना कर गांव के व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल कर दी गई। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। वीडियो क्लीपिंग नहीं मिलने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि उसके साथी पर सहयोग का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
थाना आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का गांव में ही 15 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले दोनों प्रेमी युगल जंगल मेें आपत्तिजनक हालत में थे। इसी दौरान युवक के साथी दोस्त ने दोनों की आपत्तिजनक हालत में मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बना ली। युवक ने वीडियो क्लिप गांव के ही युवकों के व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल कर दी। जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। बात किशोरी के घर तक पहुंच गई। पता लगने पर पीड़ित पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस को मौखिक रूप से मामले से अवगत करा दिया। जिस पर पुलिस ने प्रेमी समेत दो युवकों को उठा लिया और पूछताछ की। वीडियो वायरल करने वाले युवक का मोबाइल खंगाला गया। लेकिन पुलिस को वायरल वीडियो नहीं मिली। सीओ हसनपुर मोनिका यादव ने भी मंगलवार की शाम थाने पहुंच कर मामले की जानकारी हासिल की। वीडियो क्लीपिंग न मिलने पर पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रमोद व चमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी नाबालिग बेटी जंगल गई थी। जहां प्रमोद ने बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। जबकि चमन ने प्रमोद का सहयोग किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गांव के ही प्रमोद व चमन को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रमोद पर दुष्कर्म ओर पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर है। जबकि चमन पर सहयोग करने का आरोप है। दोनों का चालान किया जा रहा है।