{"_id":"596faa834f1c1bd30a8b4645","slug":"121500490371-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में चोरी का प्रयास
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात (बिजनौर)। जिला सहकारी बैंक कोतवाली की शाखा में मंगलवार की रात चोरों ने जाल काट कर चोरी की कोशिश की। इस दौरान शाखा में बिजली सप्लाई और नेट की केबल काट दी। सामान भी खुर्द बुर्द कर दिया। सूचना पर एसओजी टीम और फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट टीम चोरों के संबंध में सुबूत जुटाएं। पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
जिला सहकारी बैंक की शाखा कोतवाली देहात में मुख्य तिराहे के निकट स्थित है। रात में चोर छत के ऊपर स्थित जाल को काटकर बैंक शाखा में घुस गए। गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंच गये। चोरों ने बैंक की विद्युत सप्लाई और नेट के केबल काट दिए। इसके बाद बैंक की केश चेस्ट को काटने की कोशिश, लेकिन सफल नहीं हुए। बुधवार की सुबह जब स्टाफ ने बैंक खोला तो बैंक का सारा सामान इधर-उधर पड़ा देखा। विद्युत सप्लाई भी कटी देखी तो घटना की सूचना शाखा प्रबंधक को दी। सूचना पर प्रबंधक रामनारायण मौर्य बैंक पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार गौतम, एसएसआई संजय कुमार स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। एसओजी टीम और फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट बैंक पहुंची और चोरों के संबंध में सुबूत जुटाए। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।