{"_id":"5ca10e78bdec22146b5ec6e6","slug":"11554058872-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के भाई को धमकाने पर हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक के भाई को धमकाने पर हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रेहड़। गांव मोहद्दीनपुर में मृतक के भाई से हत्या का मुकदमा वापस लेने के दबाव बनाने पर हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मोहद्दीनपुर निवासी मेहरबान पुत्र राम सिंह ने बताया कि गांव के कुलदीप व उसके साथी भूदेव शर्मा ने खेत पर सो रहे उसके भाई सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। सात माह पूर्व कुलदीप जमानत पर बाहर आ गया। कुलदीप मृतक के भाई व उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि शनिवार सुबह खेत पर जाते हुए आरोपी ने मेहरबान पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने भागकर जान बचाई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश व जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, थानाध्यक्ष सनोज कुमार सिंह का कहना है की जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।