फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मारपीट कर घायल

मारपीट कर घायल

Sun, 10 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मारपीट कर घायल
बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी उर्फ बरखेड़ा निवासी अधिवक्ता नसरुल्ला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अस्थाई तौर पर नगीना में रहते है जबकि उनका परिवार गांव में रहता है। उनके परिवार का गांव के अब्दुल वाहिद के साथ पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह गांव आए हुए थे और अपनी बैठक में बैठे हुए थे। आरोप है कि गांव के अब्दुल वाहिद के दो बेटों नईम व सलीम ने जायदाद के विवाद में पैरवी करने के कारण उस पर बैठक में घुसकर हमला किया। बचाव के लिए आने पर उसकी रिश्तेदार फात्मा पर भी हमला किया गया। पुलिस ने घायल नसरुल्ला व फात्मा को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा है। उधर, दूसरे पक्ष के अब्दुल वाहिद ने अधिवक्ता नसरुल्ला व उसके परिजनों पर ही उसके परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed