फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पत्नी से संबंधों के चलते बड़े भाई न की छोटे भाई की हत्या

पत्नी से संबंधों के चलते बड़े भाई न की छोटे भाई की हत्या

Sat, 23 Feb 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से संबंधों के चलते बड़े भाई न की छोटे भाई की हत्या
बड़े भाई ने गलाघोंट कर मार डाला
विज्ञापन

नूरपुर(बिजनौर)। गांव अब्दुल्लापुर दहाना में एक व्यक्ति ने पत्नी से अनैतिक संबंधों के चलते छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के पास ही एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई सहित चार अन्य युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। खेत मालिक ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव अब्दुल्लापुर दहाना में सैदपुर चौराहे पर पूर्व राज्यमंत्री हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी का ईंट भट्ठा है। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे भट्ठा चौकीदार छतरपाल सिंह भट्ठे से कुछ दूर खेत में बनाई जा रही कच्ची ईंटों को देखने गया तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शव पड़ा होने की सूचना भट्ठा मालिक को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शनाख्त कुछ दूर ही रहने वाले जहीर अहमद के पुत्र कामिल (18) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के बड़े भाई दिलशाद, पिता जहीर एवं छोटे भाई शहजाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार दिलशाद ने कामिल की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। दिलशाद की पत्नी से कामिल के अनैतिक संबंध थे। दो दिन पूर्व दिलशाद ने कामिल को पत्नी के साथ देख लिया था। इस दौरान दोनों में मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर दिलशाद ने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। दिलशाद ने हत्या में शामिल अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने खेत मालिक कुतुबुद्दीन अंसारी के भाई नकी अंसारी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि दिलशाद ने पत्नी से अनैतिक संबंधों के चलते कामिल की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। हत्या में उसके साथ और कौन शामिल था इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed