{"_id":"5c2d0433bdec2256ed2b8ebf","slug":"11546454067-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ऋण बांटे ही अनुदान देने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना ऋण बांटे ही अनुदान देने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना ऋण बांटे ही अनुदान देने में रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की तीन और शाखाओं में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के अंतर्गत बिना ऋण बांटे ही 1683 खातों में एक करोड़ 69 लाख रुपये अनुदान में बांटने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीनों शाखाओं के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
योजना में बैंक उपभोक्ताओं को ऋण पर सब्सिडी दी जाती है। लेकिन बैंक शाखाओं ने बिना ऋण बांटे ही अनुदान जारी कर दिया गया। मोरना शाखा में 269 खातों में 26 लाख 90 हजार, अफजलगढ़ शाखा में 1301 खातों में एक करोड़ 31 लाख 65 हजार 500 तथा धामपुर की सायंकालीन शाखा में 113 खातों में 11 लाख 30 हजार की सब्सिडी जारी की गई है। इस मामले में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित त्यागी, बैंक के सचिव अनूप कुमार ने शाखाओं के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोरना शाखा के प्रबंधक वर्ग दो जितेंद्र कुमार, क्लर्क/कैशियर आशुतोष कौशिक, गजेंद्र शर्मा, अफजलगढ़ शाखा के शाखा प्रबंधक वर्ग एक रमेशचंद्र शर्मा, योगेंद्रपाल सिंह, शाखा प्रबंधक वर्ग दो रोहताश सिंह, राजकुमार वर्मा, क्लर्क/कैशियर गजेंद्र शर्मा, श्याम सिंह, रितेश कुमार, टिकेंद्र कुमार, धामपुर शाखा के मृतक शाखा प्रबंधक वर्ग दो राजपाल सिंह, क्लर्क/कैशियर जगदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।