फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नशे में टंकी से कूदकर युवक ने दी जान

नशे में टंकी से कूदकर युवक ने दी जान

Wed, 26 Sep 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
नशे में टंकी से कूदकर युवक ने दी जान
टंकी से कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

मंडावर। नशे में टंकी से कूदकर एक युवक ने जान दे दी। युवक की जेब से किसी व्यक्ति ने करीब 9.5 हजार रुपये निकाल लिए थे। युवक इससे तनाव में था। युवक की कुछ दिनों बाद ही शादी होनी थी और वह शादी के लिए मकान बनवा रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ग्राम इनामपुरा निवासी ऋषिपाल सिंह का 25 साल का बेटा ऊधम सिंह गुड़गांव में रंग पेंट का काम करता था। उसकी एक जगह से शादी की बात चल रही थी। ऊधम सिंह करीब एक महीना पहले गांव आया था और शादी के लिए मकान बनवा रहा था। दो दिन पहले ही मकान में लेंटर पड़ा था। ऊधम सिंह ने मजदूरों को रुपये देने के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया था। मंगलवार शाम ऊधम सिंह ने किसी युवक के साथ शराब पी। शराब पीने के दौरान ऊधम सिंह के कपड़ों से रुपये निकल गए। और वह तनाव में आ गया। देर रात वह टंकी पर चढ़ गया। इस बीच उसने शराब पिलाने वाले युवक से बात भी की। ग्रामीणों ने उसे समझाने का प्रयास किया। हालांकि वह टंकी से कूद गया। टंकी से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed