{"_id":"5b4a4bb64f1c1b47748b4be4","slug":"11531595702-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का सिर फोड़ा
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्टों से पीटकर छात्र का सिर फोड़ा
बिजनौर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर डल्ला निवासी मोहम्मद जाकिर का 14 वर्षीय पुत्र शाहवेज आरजेपी इंटर कॉलेज का कक्षा नवीं का छात्र है। शनिवार को वह कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वह टेंपो से अपने गांव जा रहा था। गांव जमालपुर पठानी के टेंपो स्टैंड पर उतरते ही वहां पहले से ही मौजूद चार-पांच युवकों ने उसे बेल्टों से पीटा और सिर फोड़ दिया। राहगीरों ने छात्र के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जाकिर के मुताबिक हमलावर छात्रों को शाहवेज ने पहचान लिया है, लेकिन नाम नहीं जानता। छात्र कॉलेज के ही बताए जा रहे हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।