{"_id":"5aea01db4f1c1b85028b7ca7","slug":"11525285339-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए शराब बनाते दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव के लिए शराब बनाते दो गिरफ्तार
Updated Thu, 03 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के लिए शराब बनाते दो गिरफ्तार
हल्दौर। पुलिस ने नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए केमिकल से देशी शराब तैयार करते दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से होंडा सिटी कार, 230 लीटर अधबनी शराब, शराब के खाली पव्वे और अन्य सामग्री बरामद की है।
मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर स्थित गहलोत डिग्री कॉलेज के सामने एक ढाबे के पीछे कुछ लोग शराब बनाकर उसे खाली पव्वों में भर रहे हैं। पुलिस ने ढाबे के पीछे खड़ी होंडा सिटी कार के पास खड़े होकर शराब बनाते और खाली पव्वों में उसे भरते दो लोगों को देख लिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, तो वे कार व अन्य सामान छोड़कर मौके से फरार होने लगे। पुलिस ने दोनों का घेराव कर उन्हें दबोच लिया। उनके पास से होंडा सिटी कार 230 लीटर देशी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले केमिकल, अनेक खाली शराब के पव्वे और अन्य सामग्री बरामद की।
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम प्रमोद कुमार पुत्र चतर सिंह निवासी गांव वाजिदपुर थाना हल्दौर और निरंकार पुत्र नरेश सिंह निवासी गांव मंडोरा जट थाना हीमपुर दीपा बताए हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वे देशी शराब तैयार कर इसे खाली पव्वों में भरकर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बिक्री करते। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि दोनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर अन्य बरामद सामग्री जब्त कर ली है।