{"_id":"5a340bd34f1c1bce408bd478","slug":"11513360339-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में लगाई आग, चार पशु जलकर मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुशाला में लगाई आग, चार पशु जलकर मरे
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार पशुओं की आग में जलकर मौत
स्योहारा। पशुशाला में आग लगाने से चार पशुओं की जलकर मौत हो गई। जबकि आठ पशु बुरी तरह झुलस गए। आग लगने से किसान का पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
गांव सिपाहीवाला में शेर सिंह और फतह सिंह के पशु एक ही पशुशाला में बंधते हैं। शेर सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम किसी व्यक्ति ने पशुओं पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी। आग से दो भैंस, एक भैंसा, एक भैंस का बच्चा तो मौके पर ही जलकर मर गया। जबकि दो भैंस, एक गाय, चार भैंस के बच्चे बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शक के आधार पर आग लगाने वाले को भी तलाश किया गया पर वह नहीं मिला। शेर सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।