फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नारायणपुर में कई राउंड फायरिंग से दहशत

नारायणपुर में कई राउंड फायरिंग से दहशत

Tue, 12 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
नारायणपुर में कई राउंड फायरिंग से दहशत
नहटौर।
विज्ञापन

एक हूटर सहित दो गाड़ियों में भरकर आए दर्जन भर युवकों ने गांव में कई राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दी। रात्रि में फायरिंग होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामवासियों ने रास्तों में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके रास्तों को बंद करते हुए एक गाड़ी को घेर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव के ही दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस अवैध असलहे बरामद नहीं कर सकी है।
गांव नारायणपुर उर्फ पालीजट में मनोज कुमार, मुकेश कुमार पक्ष में डौल काटने को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामवासियों के मुताबिक सोमवार रात एक हूटर सहित दो गाड़ियों में एक दर्जन से भी अधिक युवक गांव में पहुंच गए। उन्होंने हूटर बजाते हुए गांव में अवैध असलहों से करीब पांच राउंड फायरिंग की। कई ग्रामीण घरों को छोड़कर जंगलों की और भाग गए। कुछ ग्रामीणों ने एकत्रित होकर गांव के रास्तों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके रास्तों को बंद करते हुए डॉयल 100 पर सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर गांव के आपसी विवाद का पता चला। एक पक्ष के युवक अपने साथियों के साथ गांव में आए थे। पुलिस मुकेश, हेमंत को पकड़कर थाने ले आई। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। पुलिस अवैध असलहों को बरामद नहीं कर सकी है। एसएसआई मदन मोहन चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed