{"_id":"59cfe5634f1c1b6e548b5285","slug":"11506796899-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने वन माफिया को गिरफ्तार कर किया चालान, एक आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने वन माफिया को गिरफ्तार कर किया चालान, एक आरोपी फरार
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट/ धामपुर। शेरकोट पुलिस और वन विभाग की टीम ने शनिवार की शाम आरामशीन पर छापामारी कर सरकारी वनों की लकड़ी के 45 नग और करीब 150 क्विंटल सोख्ते की लकड़ी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया, जबकि आरा मशीन संचालक फरार हो गया। यह लकड़ी सड़क चौड़ीकरण के काटी गई थी, जिसे चोरी किया गया था।
शेरकोट थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी और पुलिस टीम ने 29 सितंबर की शाम पांच बजे मोहल्ला शेखान (रामबड़ी ) निवासी मुशर्रत पुत्र अब्दुल अजीज की सरकारी लाइसेंस वाली आरामशीन पर छापामारी की। टीम को यहां से अर्जुन, शीशम, जामुन, नीम प्रजाति के 45 नग और करीब 150 क्विंटल सोख्ता लकड़ी अर्जुन, जैतुन, बबूल आदि की बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक सभी लकड़ियां सरकारी वनों की है, जो धामपुर, शेरकोट और अफजलगढ़ मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण में वन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा कटवाई जा रही है। इन्हें चोरी कर लिया गया था। यह लकड़ियां दो-तीन दिन पहले मोहल्ला हलवाईयान निवासी मोहसिन पुत्र मुमत्याज ने यहां डाली थी। आरामशीन संचालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस टीम ने दबिश देकर मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक वन रक्षक अनिल कुमार की ओर से वन अधिनियम के तहत मोहसिन और मुसर्रत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहसिन वन माफिया है। उसके खिलाफ पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है। उसे जेल भेज दिया गया है। फरार आरा मशीन संचालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। छापामारी टीम में रेंजर प्रताप सिंह सैैनी, वन रक्षक अनिल कुुमार, तेजपाल सिंह, दीप सिंह शामिल रहे।