{"_id":"59b2e8384f1c1bfc7f8b52fa","slug":"11504897080-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव कब्र से निकलवा पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव कब्र से निकलवा पोस्टमार्टम को भेजा
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर। विगत तीन सितंबर को जहर देकर दिन हत्या कर दफनाई गई महिला का शव पुलिस ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नायब तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी, एसईआई सतीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। लोगों की भारी भीड़ कब्रिस्तान में लग गई।
मोहल्ला मीठाशहीद निवासी इस्लामुदीन ने विगत 5 सितंबर को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री आयशा परवीन की 3 सितंबर की रात में मोहल्ला लोहरान निवासी सलमान और उसके पति तसलीम ने मिलकर जहर देकर हत्या कर दी है और परिजनों को बिना बताए ही उसके शव को दफना दिया । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिलाधिकारी द्वारा कब्र खोदने की अनुमति देने के बाद शुक्रवार को पुलिस स्लाटर हाउस के पास कब्रिस्तान पहुंची और आयशा परवीन के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई एवं रिश्तेदारों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराई। प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी कराई गई।