फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शव से चंद कदम दूर मंदिर पर बैठी मिली पत्नी

शव से चंद कदम दूर मंदिर पर बैठी मिली पत्नी

Sat, 09 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
शव से चंद कदम दूर मंदिर पर बैठी मिली पत्नी
मंडावली। पत्नी के साथ ससुराल गए युवक का शव गन्ने के खेत में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की पत्नी चंद कदम दूर मंदिर पर बैठी मिली। मृतक के पिता ने पुत्रवधू के खिलाफ पुत्र की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार करने के साथ सास, ससुर व साले को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव श्यामीवाला निवासी सुरेश के पुत्र राजकुमार उर्फ काले (21) का विवाह 28 जून 2017 को नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी अमर सिंह की पुत्री हेमलता से हुआ था। राजकुमार मंगलवार को पत्नी को साथ लेकर बाइक से नयागांव ससुराल गया था। बुधवार शाम तक भी राजकुमार के घर वापस न लौटने पर उसके छोटे भाई अतुल ने भाई की ससुराल में फोन किया, तो उसे बताया गया कि वह पत्नी हेमलता के साथ शाम करीब चार बजे घर के लिए निकल गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात तक भी जब राजकुमार घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसे ढूंढने निकल पड़े। पूरी रात ढूंढने पर भी राजकुमार और हेमलता नहीं मिले, तो बृहस्पतिवार सुबह राजकुमार के परिजन मंडावली थाने पहुंचे। वहां उन्हें राजकुमार की बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने उन्हें बताया कि बाइक उन्हें गांव नंगला पिथौरा के निकट लावारिस खड़ी मिली थी। इसके बाद परिजनों ने एक बार फिर राजकुुमार को ढूंढना शुरू किया। दिनभर तलाशने पर भी राजकुमार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह राजकुमार के परिजनों को खेत में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। उन्हें शिनाख्त करने के लिए कहा गया। विजयपुर-भागूवाला बाईपास मार्ग पर मोहनपुर शिव मंदिर के निकट लालमल के गन्ने के खेत में मिले शव की शिनाख्त राजकुमार के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों में उस समय गुस्सा भड़क गया, जब उन्हें बताया गया कि मृतक की पत्नी हेमलता शिव मंदिर पर रात भी थी और अब भी बैठी है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव और मृतक की पत्नी को थाने ले गई। सुरेश कुमार ने पुत्रवधू हेमलता के खिलाफ राजकुमार की हत्या करने की तहरीर पुलिस को सौंपी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, तो परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया। उनका आरोप था कि राजकुमार के हत्यारों को गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें जेल भेजे। सीओ महेश कुमार ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन देकर शांत किया।


प्रथम दृष्ट्या अवैध संबंधों का मामला : सीओ
सीओ महेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला अवैध संबंधों का लग रहा है। शव के पास से बदबू आ रही थी। अनुमान है कि शव दो-तीन दिन पुराना है। हत्या कब और कैसे की गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सीओ ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed