फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दिव्यांग से फोन र अश्लील बातें करने के आरोप में दो युवकों का चालान

दिव्यांग से फोन र अश्लील बातें करने के आरोप में दो युवकों का चालान

Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग से फोन र अश्लील बातें करने के आरोप में दो युवकों का चालान
अश्लील बातें करने के आरोप में दो का चालान
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने महिला से फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप में नींदडू के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान तो कर दिया है। महिला आरोप है कि एक सिपाही सोमवार इस मामले में रकम लेकर उनके पक्ष में बयान देने की पेशकश की। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत एसपी से कर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि नगर की एक महिला ने एसपी से शिकायत की थी कि थाने के सिपाही उसके मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करते हैं और विरोध करने पर परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। एसपी अतुल शर्मा के निर्देश पर जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि जिस फोन से महिला को धमका कर अश्लील बातें की जा रही हैं। वह फोन तथाकथित सिपाही का नहीं है। डिटेल निकलवाने पर पता लगा कि आरोपी नींदडू के निवासी बशीर पुत्र नवील व नवेद पुत्र जावेद अख्तर हैं जो सिपाही कहकर बातें करते। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि तीनों सिपाही ही अश्लील बातें करते हैं। अन्य को फंसाया गया है। जब से शिकायत की थी उस समय से धमकी मिल रही है। सोमवार को एक सिपाही ने तो उसके घर पहुंच कर रकम की पेशकश कर केस रफादफा करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपी सिपाहियों को बचा रही है। महिला ने इस मामले की फिर से एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed