{"_id":"596129264f1c1b9a6b8b4610","slug":"11499539750-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलसंदा मार्ग पर बदमाशों का आंतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुलसंदा मार्ग पर बदमाशों का आंतक
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुलसंदा मार्ग पर बदमाशों का आतंक
नहटौर (बिजनौर)। नहटौर फुलसंदा मार्ग पर बाइकर्स गैंग बदमाशों के आतंक से लोगों में दहशत है। दुकानदार शाम ढलते ही अपनी दुकानें बंद कर घर के लिए निकल जाते हैं। अंधेरा होने पर मार्ग पर सन्नाटा छा जाता है।
नहटौर फुलसंदा मार्ग पर दिन ढलते ही बाइक सवार बदमाश सक्रिय हो जाते हैं। बदमाश घरों को लौट रहे राहगीरों को निशाना बनाते हैं। तीन दिन पूर्व गांव फुलसंदा के दूधिया जाकिर को घर लौटते समय लूट लिया था। उसके बाद फुलसंदा के ही सुलेमान व उस्मान दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। नहटौर डिग्री कॉलेज के पास बाइकर्स बदमाशों ने उनसे भी लूटपाट की। मार्ग पर बदमाशों के आतंक से ग्रामीण खौफजदा हैं। ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार कुलवीर सिंह, दीपक कुमार, असलम अहमद, जाहिद, प्रदीप कुमार, सुभाष कुमार आदि का कहना है कि बदमाशों के डर से दुकान जल्दी बंद करके घरों को जाने के लिए मजबूर हैं।